भीलवाड़ा: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, सेमुमा गर्ल्स स्कूल में फीस और किताबों के बोझ को लेकर हुई बैठक
भीलवाड़ा। निजी स्कूलों द्वारा फीस, किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर अभिभावकों पर डाले जा रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ के खिलाफ आज जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। जिला प्रशासन ने आज शहर के समस्त निजी स्कूलों के प्रबंधकों और संस्था प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।