*मध्य प्रदेश: घोड़ाडोंगरी के चोर पाडरा में तेज रफ्तार इनोवा पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल*
*घोड़ाडोंगरी (बैतूल)।* मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चोर पाडरा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में जाकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि इनोवा चालक तेज गति में था और आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्टेयरिंग से नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे सड़क से उतरकर खंती में जा गिरी। पलटने के बाद गाड़ी के चारों पहिए ऊपर हो गए।
हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मा