आलमनगर: कुलपति पर अभद्रता के आरोप के विरोध में खुरहान कॉलेज में हुआ विरोध प्रदर्शन
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के कुलपति के ऊपर बीते दिनों संविदा महिला कर्मी ने अभद्रता का आरोप लगाया था। उक्त आरोप के विरोध में रामखेलावन झड़ीलाल खुरहान कॉलेज में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि कुलपति के ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है और तथ्यहीन है।