सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के कुरूगांव गांव के समीप ट्रक में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी टीम
कानपुर-बनारस हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण आग लग गई। यह घटना रविवार दोपहर कुड़गांव गांव के समीप हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुड़गांव पेट्रोल टंकी के पास सोरांव हाईवे पर दो खड़े ट्रेलर से एक डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। मौके फायर ब्रिगेड व पुलिस की मौजूद रही।