बीरपुर: पुलिस ने बीरपुर थाना के समीप मुख्य सड़क पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान
बीरपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न मुख्य सड़कों पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बीरपुर थाना की पुलिस द्वारा बेगूसराय बीरपुर संजात पथ पर बीरपुर थाना के निकट वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व बीरपुर थाना की पुलिस अवर निरीक्षक अंजली कुमारी ने किया ।