बीरपुर: बीरपुर पूर्वी पंचायत के भैरव स्थान मंदिर में आयोजित नवाह यज्ञ के समापन पर निकाली गयी भव्य कलश विसर्जन शोभायात्रा
बीरपुर प्रखंड के बीरपुर पूर्वी पंचायत के भैरव स्थान मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय नवाह यज्ञ बुधवार की देर शाम संपन्न हुई। नवाह यज्ञ के समापन पर भव्य कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश विसर्जन शोभायात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर बीरपुर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन के साथ भव्य शोभा यात्रा को निकाली गई ।