थरथरी: निर्माणाधीन पुल में गिरने से युवक की इलाज के दौरान मौत, सुरक्षा बोर्ड बैरिकेडिंग न होने से हुआ हादसा
थरथरी प्रखंड के मेहत्रावां गांव निवासी 26 वर्षीय सोहराय बिंद की निर्माणाधीन पुल में बाइक समेत गिरने से मौत हो गई। वह शनिवार देर रात घर से बल्ब लाने के लिए निकले थे। देर होने के कारण भतहर बाजार बंद था, जिसके बाद वे थरथरी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में सोहराय गंभीर रूप से घायल हो