कुम्भराज: कुंभराज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तहसील व नगर परिषद कार्यालय में ध्वजारोहण में अधिकारी-जनप्रतिनिधि शामिल
Kumbhraj, Guna | Aug 15, 2026 गुना जिले के कुंभराज में धूमधाम से 15 अगस्त 2026 को 80वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। नगर की तहसील कार्यालय और नगर परिषद कार्यालय से सभी शासकीय कार्यालय पर ध्वजारोहन किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी जन प्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान और वंदे मातरम गायन का सामूहिक आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।