पूरनपुर: नगर के मोहल्ले में अतिरिक्त दहेज की 5 लाख की मांग पूरी न होने पर चचिया ससुर और देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
बरेली जनपद की रहने वाली युवती का विवाह 4 फरवरी 2020 को पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक के साथ में हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद पति व सुसराल पक्ष के लोग पाँच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा।