पूरनपुर: भाकियू के जिलाउपाध्यक्ष ने समस्याओं का समाधान न होने पर तहसील में तालाबंदी की चेतावनी दी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाउपाध्यक्ष राम गोपाल वर्मा का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में राशन कार्ड के नाम पर महिलाओं से चक्कर कटवाए जा रहे हैं और चीनी मिल गन्ना क्रय केन्द्रों पर किसानों से गन्ना तौल के नाम पर कटौती की जा रही हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर तालाबंदी की चेतावनी।