पूरनपुर: नगर के मोहल्ले की छात्रा को लेकर गैरसमुदाय का युवक फरार, मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। 27 नवंबर समय लगभग 5:00 बजे नाबालिग छात्रा को गैर समुदाय का युवक अमन बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया। छात्रा घर में रखे 50 हजार रुपए व सोने की झुमकी बजन लगभग एक तोला अपने साथ ले गई। काफी खोजबीन के बाद भी कौई सुराग नहीं लग सका।