पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में पानी की टंकी से गिरकर मजदूर की मौत से मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस
बदायूं जनपद के भाऊ नगला थाना दातागंज के रहने वाले रिंकू पुत्र पप्पू लाल पूरनपुर मोहल्ला कायस्थान में जल निगम विभाग के द्वारा टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी पर काम कर रहा था। गुरुवार समय लगभग 5ः30 पर अचानक वह पांनी की टंकी से गिर गया। गिरते ही मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।