कटिहार: बेली रहीका में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दिन पूर्व युवक ने धारदार हथियार से मारकर की थी एक महिला की हत्या
रविवार की सुबह 8:00 बजे जब लोग खेत पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ लोगों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान हफला निवासी हिमाचल शर्मा के रूप में हुई है। मृतक युवक ने शनिवार की शाम एक महिला की तेजधार हथियार से वार कर जान ले ली थी और दूसरे दिन युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।