कटिहार: हरदयाल चौक के समीप बजरंग दल ने शस्त्र पूजा का आयोजन किया, प्रसाद का वितरण भी किया
दशहरा के शुभ अवसर पर शनिवार की दोपहर 3 बजे बजरंग दल की ओर से शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बजरंग दल के सदस्य बड़ी संख्या में शस्त्र पूजा के दौरान मौजूद थे। शस्त्र पूजा के दौरान कई तरह के शास्त्र को रखकर उनकी पूजा की गई। इसके पश्चात बजरंग दल के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। बजरंग दल के सदस्यों ने कहा शस्त्र पूजा प्राचीन काल से चली आ रही है।