कटिहार: आईपीजी मॉल के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
शनिवार की रात 8:30 बजे आईपीजी मॉल के समीप सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। दुर्घटना को देखकर आसपास के लोग काफी उग्र हो गए और सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। घटना के बारे में बताया जा रहा है। एक बाइक पर दो लोग सवार होकर रॉन्ग साइड से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक आ रही थी। बाइक सवार ने ट्रक के आगे ही अपनी बाइक को घुमा दिया।