कटिहार: कटिहार के हफला से एक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन पहुंचे सदर अस्पताल, परिजनों ने बताया कि महिला की हुई हत्या
शनिवार के शाम 7:00 बजे एक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी गला काट कर हत्या की गई थी। घटना के बारे में मृतिका कंचन कुमारी के परिजन ने बताया की मृतिका बकरी लाने शम 4:30 बजे खेत गई थी। वापस लौटने के दौरान गांव के ही रहने वाले हिमाचल शर्मा ने तेज धार हथियार से महिला के गले पर वार कर दिया। जिस महिला की मौके पर ही मौत हो गई।