कटिहार: लंगड़ा बागान साहेब पारा से हथियार और गोली के साथ चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
शनिवार की रात 8:53 पर सहायक थाना अध्यक्ष पंकज प्रताप ने अवैध हथियार व गोली के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पंडाल के पास अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंचकर चारों को गिरफ्तार कर लिया। एक पिस्टल, 12 गोली, तीन मोबाइल तथा तीन बाइक बरामद किया।