बिछिया: बिछिया में देवी जागरण में उमड़े श्रद्धालु, भजन गायिका संजो बाई बघेल ने दी भजन प्रस्तुति
जंतीपुर स्थित आदर्श दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में शनिवार साढ़े सात बजे से रात्रि भजन गायिका संजो बाई बघेल की भक्तिमय प्रस्तुति के साथ भव्य देवी जागरण आयोजित किया गया। नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। संजो बाई बघेल की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु माता के भजनों पर भावविभोर नजर आए।