मरवन: करजा थाना क्षेत्र के मड़वन में हुए सीएसपी लूट कांड मामले में करजा पुलिस की जांच में हुई प्रगति की आईजी ने ली जानकारी
करजा थाना क्षेत्र के मड़वन में हुए सीएसपी व गैस डिलीवरी वाहन से हुई लूट कांड मामले में करजा पुलिस की जांच में हुई प्रगति का बुधवार की शाम आईजी शिवदीप लांडे ने जानकारी लिया। इससे पूर्व सुबह सीएसपी संचालिका रूमा देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ करजा थाने में पिस्तौल के बल पर दो लाख 92 हजार लूट लिए जाने का मामला दर्ज किया गया ।