मरवन: करजा थाना क्षेत्र के गोरियारा तिरहुत नहर के समीप झाड़ी से 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,एक गिरफ्तार
करजा थाने के एलटीएफ प्रभारी कृष्णकांत ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोरियारा तिरहुत नहर के समीप झाड़ी से 14 बोतल इंपीरियर ब्लू ब्रांड का विदेशी शराब बरामद किया ।इस दौरान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया। वही दो अन्य भागने में सफल रहे। जिसकी पहचान कर तीनों के खिलाफ करजा थाने में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।