मरवन: मड़वन स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र व गैस एजेंसी से बाइक सवार 6 बदमाशों ने की लगभग ₹3 लाख की लूट
करजा थाना क्षेत्र के मड़वन स्थित सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र व गैस एजेंसी से बाइक सवार 6 बदमाशों ने हथियार के बल पर लगभग 3 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए हैं। इस दौरान बदमाशों ने तीन राउंड फ़ायरिंग की जिसमें एक युवक घायल हो गया है। जख्मी युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजा में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।