मरवन: करजा थाना क्षेत्र के दो जगहो से देशी व विदेशी शराब बरामद ,दो गिरफ्तार
करजा थाना क्षेत्र के अरिजपुर से 39 कार्टन विदेशी शराब व महम्मदपुर खाजे से 5 लीटर देसी शराब करजा पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की। इस दौरान विदेशी शराब के साथ आरिजपुर निवासी अखिलेश सहनी व देसी शराब के साथ महम्मदपुर खाजे निवासी टुनटुन राय को गिरफ्तार किया गया ।वहीं दो अन्य भागने में सफल रहे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।