मरवन: मड़वन पंचायत समिति की बैठक में दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित
मड़वन प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख रेणु देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आधे पंसस के हो हल्ला, हंगामा व बहिर्गमन के बीच दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए । जिनमें पंचायत समिति सदस्यों के लिए सभागार भवन ,प्रखंड कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा लगाने आदि के प्रस्ताव पारित किए गए।