मरवन: करजा में बस की ठोकर से युवक गम्भीर रूप से जख्मी,निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
अनियंत्रित बस ने करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक के समीप करजा नया टोला निवासी शिवमंगल सहनी नामक युवक को ठोकर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोग जख्मी युवक को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल ले गए ,जहां गंभीर स्थिति में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए भीड़ के कारण आवागमन भी एनएच 722 पर बाधित हो गया।