तानसेन: शहर में देर रात यातायात पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की हुई जांच
Tansen, Gwalior | Nov 26, 2026 सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बुधवार देर रात थाना यातायात गोले का मंदिर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर वाहन चालकों की जांच की।