टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रखंड के तीन विद्यालयों में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग विद्यालयों में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों के दौरान सर्वसम्मति से नई समितियों का गठन करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसके बाद नवचयनित पदाधिकारियों ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता जताई।