मांझा: कोइनी गांव के बगीचे में किशोरी की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, डीएसपी संदीप कुमार ने दी जानकारी
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के कोइनी गांव के बगीचे में किशोरी की हुई हत्या मामले में पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी डीएसपी संदीप कुमार ने दी है।