मांझा: कोइनी गांव में बगीचे में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, पुलिस कर रही जांच
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में बगीचे में पेड़ से लटकता एक किशोरी का शव मंगलवार की सुबह 8:00 बजे मिला है। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है।