मांझा: छवही गांव में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, एक महिला घायल, सरकारी अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के छवही गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा था।