कुचायकोट: गोपालपुर थाना क्षेत्र में लाछपुर पुल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
गोपालगंज जिले की गोपालपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के लाछपुर पुल के समीप से एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी गोपालपुर थाना प्रशासन द्वारा आज सोमवार को शाम 7 बजे दी गई। गिरफ्तार चोरी के मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया आरोपी विशाल कुमार बताया जा रहा है।