कुचायकोट: करमैनी गाजी गांव में महिला के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट, मामूली बात को लेकर हुआ विवाद
कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी गाजी निवासी एक महिला के साथ मामूली विवाद को लेकर पड़ोस के लोगों ने मार पीट कर के जख्मी कर दी। जख्मी महिला अनीता देवी इलाज के उपरांत आज सोमवार को दोपहर 1 बजे कुचायकोट थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए अपनी आप बीती सुनाई। कुचायकोट थाने की पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल करके उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।