कुचायकोट: थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में मामूली विवाद के चलते मारपीट, दो महिलाओं समेत 6 लोग घायल
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया गांव में मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो महिला समेत 6 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में संजय यादव, सचिन यादव, सरोज देवी, विंदा यादव, हरकेश चौधरी और सएला देवी शामिल है। जख्मी सभी लोग कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराए। जिसकी जानकारी आज रविवार को शाम 5 बजे स्थानीय सूत्रों ने दी।