कुचायकोट: इशुवापुर गांव में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्वेदन, चार गिरफ्तार, हथियार बनाने का सामान ज़ब्त
कुचायकोट पुलिस ने इशुवापुर गांव में छापेमारी करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का सफल उद्वेदन किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने हथियार बनाने के तमाम सामग्री ही जप्त किया है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने आज रविवार को दोपहर 3 बजे दी। गिरफ्तार लोगों में विक्की,रिंशू,बजरंगी,और पुनकेश बैठा शामिल है।