वार्ड 72 में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. देवीलाल चौधरी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन एवं वार्ड सभा आयोजित बड़ी संख्या में वार्डवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
@followers @top fans News 24 Udaipur Mewad Congress
#RajasthanNews #Udaipur #Congress #NikayChunav #election #viralpost #nonfollowers
उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 के वार्ड संख्या 72 से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. देवीलाल चौधरी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन एवं वार्ड सभा उत्साह और बड़ी संख्या में वार्डवासियों की मौजूदगी में आयोजित हुई। कार्यक्रम में वार्ड के पुरुषों, महिलाओं, युवाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. देवीलाल चौधरी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री रघुवीर सिंह जी मीणा, पूर्व विधायक बड़ी सादड़ी श्री प्रकाश जी चौधरी, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश जी श्रीमाली, गिरवा के पूर्व प्रधान श्री श्यामलाल जी चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी, विप्र फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरिश जी शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राव कल्याण सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक के सभी पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर चुनाव अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने तथा घर-घर संपर्क कर कांग्रेस की नीतियों एवं प्रत्याशी के पक्ष को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रघुवीर सिंह मीणा ने कहा— योग्य, शिक्षित और संघर्षशील उम्मीदवार हैं डॉ. देवीलाल चौधरी
वार्ड सभा को संबोधित करते हुए उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री रघुवीर सिंह जी मीणा ने डॉ. देवीलाल चौधरी को वार्ड 72 का योग्य, शिक्षित और स्थानीय प्रत्याशी बताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को जनप्रतिनिधि के रूप में चुनना क्षेत्र के हित में होगा, जो वार्ड की समस्याओं को समझता हो और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर सके।
उन्होंने कहा कि डॉ. देवीलाल चौधरी ने पूर्व में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर संघर्ष किया है, जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार का जागरूक, शिक्षित और संघर्षशील व्यक्ति वार्ड का जनप्रतिनिधि बनकर आता है तो निश्चित रूप से क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा।
श्री मीणा ने विशेष रूप से पट्टों से संबंधित समस्याओं सहित वार्डवासियों की विभिन्न कानूनी एवं प्रशासनिक समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. देवीलाल चौधरी के अधिवक्ता होने का लाभ भी वार्ड की जनता को मिलेगा। वे न केवल पार्षद के रूप में बल्कि एक अधिवक्ता के रूप में भी लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सहयोग करने में सक्षम होंगे।
उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के उम्मीदवार की शिक्षा, योग्यता, अनुभव, संघर्ष और जनसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर अपना प्रतिनिधि चुनें।
जगदीश जी श्रीमाली ने कहा— मिलनसार, मृदुभाषी एवं योग्य प्रत्याशी हैं डॉ. चौधरी
राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश जी श्रीमाली ने अपने संबोधन में डॉ. देवीलाल चौधरी को मिलनसार, मृदुभाषी, शिक्षित एवं योग्य उम्मीदवार बताते हुए कहा कि वार्डवासियों को नगर निगम में अपना प्रतिनिधि चुनते समय उम्मीदवार की योग्यता और व्यक्तित्व को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव केवल राजनीतिक दल के आधार पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार की योग्यता, व्यवहार, सामाजिक सरोकार, संघर्ष और क्षेत्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को देखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. देवीलाल चौधरी की योग्यता और अनुभव की तुलना अन्य प्रत्याशियों से करते हुए सोच-समझकर अपने वार्ड के लिए बेहतर प्रतिनिधि का चयन करें।
जनसमस्याओं के समाधान का संकल्प वार्ड सभा में वक्ताओं ने कहा कि वार्ड 72 में पट्टों, सड़क, नाली, सफाई, पानी, विद्युत, विकास कार्यों एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए एक ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जो जनता के बीच उपलब्ध रहे और उनकी समस्याओं को मजबूती से नगर निगम एवं प्रशासन के समक्ष रख सके।
डॉ. देवीलाल चौधरी ने उपस्थित वार्डवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड 72 की जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड के प्रत्येक नागरिक के साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया।
सभा के अंत में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों, वार्ड प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर घर-घर जनसंपर्क करने तथा वार्ड 72 में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. देवीलाल चौधरी के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने का संकल्प लिया।
Girwa, Udaipur | Sep 4, 2026