पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस परामर्श केंद्र ने 10 मामलों का किया निपटारा
पुलिस कार्यालय पूर्णिया में पूर्णिया पुलिस की ओर से संचालित पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के द्वारा पति-पत्नी, पिता-पुत्र से संबंधित विवादों, मतभेदों व मनभेदों, वरिष्ठ नागरिकों से जुडे़ समस्याओं, घरेलू हिंसा, इत्यादि के 10 मामलों का निर्विवाद रूप से समझौता, निपटारा, व निस्तारण व सुलह कराया गया।जिस दौरान पुलिस पदाधिकारी व परामर्श केंद्र के सदस्यगण मौजूद रहे।