पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के DM और SP ने 'वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी' की जागरूकता यात्रा का किया स्वागत
बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाली 'वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024' को लेकर लोगों में हॉकी के प्रति जागरुकता लाने हेतु को जागरूकता यात्रा शुक्रवार को पूर्णिया जिला पहुंची। जिसके बाद शनिवार को जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यात्रा का भाव्य स्वागत किया।