पूर्णिया पूर्व: जिला स्कूल में कार्यक्रम के दौरान सीढ़ी से गिरकर घायल हुई मंत्री लेसी सिंह, अस्पताल में भर्ती
बिहार सरकार उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह पूर्णिया में जिला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सीढ़ियों से गिर गयी।उन्हें कमर और हाथ मे चोट आयी है।पूर्णिया के हीं लाइनबाजार स्थित उम्मीद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।अभी वे ICU में हैं।लेशी सिंह धमदाहा विधानसभा से विधायक हैं और वर्तमान में जदयू कोटे से बिहार सरकार में मंत्री हैं।