पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थाना में जनता दरबार: जमीन संबंधी 2 मामले हुए निष्पादित
मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में जमीन सम्बंधित मामले की सुनवाई हेतु शनिवार को सुबह करीब 11 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया।मौके पर पूर्णिया पूर्व के राजस्व अधिकारी सादिक अहमद ,राजस्व कर्मचारी अनितल कुमार,शशि कुमार,बिक्रम कुमार आदि मौजूद थे।जानकारी देते हुए राजस्व कर्मचारी ने बताया कि जमीन सम्बंधित कुल पांच आवेदन प्राप्त हुआ था।