पूर्णिया पूर्व: गुलाबबाग टी.ओ.पी. प्रभारी ने लाटरी के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया, पांच अभियुक्त गिरफ्तार
गुलाबबाग टी०ओ०पी प्रभारी कुंदन कुमार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुलाबबाग मंडी में घूम-घूम कर लाट्री की बिक्री कर रहा है।इस सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं मोटरसाइकिल गस्ती दल व जिला आसूचना इकाई को साझा की गई।जिसके बाद टी०ओ०पी प्रभारी सभी पुलिस बल के साथ गुलाबबाग पहुँचे तो एक व्यक्ति पुलिस वाहन देखकर भागने लगा।जिसे पकड़ लिया गया।