बेल्थरा रोड: नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में आरोपी सपा नेता को भीमपुरा पुलिस ने खरऊपुर ईट भट्ठा के पास से किया गिरफ्तार
नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में आरोपी सपा नेता को भीमपुरा पुलिस ने सोमवार को खरऊपुर ईट भट्ठा के पास से गिरफ्तार कर लिया। भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा मुकदमा संख्या 39/2025 के तहत धारा 64(2) च, 351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।