बेल्थरा रोड: फरसाटार में ट्यूबवेल के पास से दीवार फांदकर रोटावेटर का सॉफ्ट और गेहूं की हुई चोरी
उभांव थाना के फरसाटार गांव में देर रात ट्यूबवेल के चारदीवारी की दीवार फांदकर चोर गेहूं और अन्य खेती के उपकरण उठा ले गए। शहाब अहमद ने रविवार को 2 बजे घटना की लिखित सूचना उभांव थाना पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की। शहाब अहमद ने बताया कि गांव के बगीचे के पास उनके ट्यूबवेल की दीवार फांदकर चोर उनके हाते में अन्दर प्रवेश कर गए और ड्रम में रखा गेहूं उठा ले गए।