बेल्थरा रोड: घर से गायब युवक का शव बेल्थराबाजर के पास सरयू किनारे मिला, मचा कोहराम
उभांव थाना के बेल्थराबाजर गांव के पास सरयू नदी में प्रतीक दुबे 24 वर्ष नामक युवक का शव उतराया मिला। जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान तुर्तीपार गांव निवासी भीमशंकर दुबे के पुत्र प्रतीक दुबे के रूप में की गई। युवक विगत 12 मार्च की सुबह से ही किसी बात से नाराज हो कर घर से गायब था।