बेल्थरा रोड: मेहराव गांव से 16 दिन से लापता 9वीं का छात्र, पिता ने नगरा थाना में दर्ज कराई गुमशुदगी
नगरा थाना क्षेत्र के मेहराव गांव से कक्षा 9 वीं का छात्र संजीत वर्मा पिछले करीब 16 दिन से लापता है। जिसका अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। छात्र के पिता राकेश वर्मा ने रविवार को शाम 4 बजे नगरा थाना में इसे लेकर गुमशुदगी भी दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस भी आसपास के कई थानों में किशोर के तलाश के लिए पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया है।