बेल्थरा रोड: बाहरपुर गांव में दहेज हत्या के मामले में भीमपुरा पुलिस ने आरोपी ससुर को किया गिरफ्तार
भीमपुरा थाना पुलिस ने रविवार को 11 बजे के आसपास बाहरपुर गांव में घेराबंदी कर दहेज हत्या के मामले में आरोपी ससुर चन्दभान चौहान ग्राम बाहरपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 36/25 की धारा 80, 58 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया था।