बेल्थरा रोड: सपा नेता पर हाईस्कूल की परीक्षार्थी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, भीमपुरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सपा के वरिष्ठ नेता एवं समदर्शी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर हाइस्कूल की परीक्षार्थी ने जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में भीमपुरा थाना पुलिस ने आरोपी सपा नेता जनार्दन समदर्शी को हिरासत में ले लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। भीमपुरा थाना पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई।