यादव समाज का दूसरा वर वधु परिचय सम्मेलन सम्पन्न , हजारों की संख्या में उमड़े समाजजन ।
समाज को नई दिशा प्रदान करते हे समाज के ऐसे कार्यक्रम - अध्यक्ष करण सिंह
@followers @top fans News 24 Udaipur
#yadav #parichaysamelan #udaipur #viralpost #nonfollowers
छोटीसादडी । फतहनगर क्षेत्र के कांकरवा गांव में रविवार को यादव समाज मेवाड़ सामूहिक विवाह समिति द्वारा दूसरा सामूहिक वर वधु परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया । आयोजित कार्यक्रम में सम्पूर्ण मेवाड़ , मालवा ,गुजरात , मारवाड़ सहित अन्य क्षेत्रों से यादव समाज के समाजजनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ मेवाड़ के प्रसिद्ध साँवलिया सेठ की तस्वीर पर गोर्वधन सिंह राजपूत सरपंच कांकरवा , निरंजन सिंह पूर्व सरपंच कांकरवा, मेवाड़ महापंचायत अध्यक्ष सोहन लाल यादव , करण सिंह यादव सामुहिक विवाह समिति अध्यक्ष , पूर्व मेवाड़ अध्यक्ष सुखदेव यादव सहित सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने माल्यार्पण , दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए कांकरवा सरपंच ने समाज की एक जुड़ता एवं अधिक से अधिक ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज को नई दिशा देने की बात कहते हुए कहा कि समाज में ऐसे कार्यक्रम समाज हित के लिए अच्छे प्रयास हे ओर आयोजक समिति को आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । वही मेवाड़ यादव सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष करण सिंह यादव ने आज का यह कार्यक्रम केवल परिचय सम्मेलन नहीं है। यह हमारे समाज की एकता, हमारी सोच में बदलाव और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य की शुरुआत है। ये सिर्फ परिचय सम्मेलन नहीं, रिश्तों का कारवां है, ये सिर्फ आयोजन नहीं, समाज की नई पहचान है। जहां रिश्ते दिल से जुड़ते हैं, वहां समाज मजबूत होता है, जहां युवा आगे बढ़ते हैं, वहां समाज का भविष्य मजबूत होता जैसी ओजस्वी बात कहते हुए समाज के युवाओ में जोश भर दिया । कार्यक्रम में मेवाड़ यादव महापंचायत के अध्यक्ष सोहन लाल यादव ने आज का इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दूर दराज से पधारे समाजजनों का स्वागत अभिनंदन करते हुए सामाजिक कार्य में पधारे हुए सभी समाज जनों से सामाजिक के लिए ऐसे ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने की बात कहीं । आयोजित कार्यक्रम का संचालन मेवाड़ सामूहिक विवाह समिति के महामंत्री अर्जुन लाल यादव , उपाध्यक्ष बनवारी लाल यादव, द्वारा किया गया । परिचय सम्मेलन के दौरान प्रथम दौर में समाज के अन्य स्थान से कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं द्वारा परिचय दिया गया वही दूसरे चरण में समाज की युवतियों द्वारा अपने एवं अपने परिवार के बारे में संक्षिप्त विवरण देकर परिचय सम्मेलन में भाग लिया । आयोजित कार्यक्रम में मेवाड़, मालवा, गुजरात ,मध्य प्रदेश ,मारवाड़ सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में यादव समाज की महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया । कार्यक्रम के अंत में परिचय सम्मेलन की पुस्तिका भेंट स्वरूप सभी कार्यक्रम में पधारे हुए समाज जनों को वितरण की गई । इस दौरान मेवाड़ महापंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव यादव, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री कमलेश यादव सहित समाजजन मौजूद रहे ।
यह जानकारी राजेश यादव भीड़र ने दी
Girwa, Udaipur | Sep 20, 2026