विशेष निरोधात्मक अभियान
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई
डूंगरपुर में तस्कर अवैध मदिरा की कार छोड़ भागे, जयपुर में भी कार से मदिरा जब्त
@followers @top fans News 24 Udaipur
#ExciseDepartment #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 20 सितंबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई के तहत डूंगरपुर एवं जयपुर में कार से अवैध अंग्रेजी मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
601 अभियोग दर्ज, 218 गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 19 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 601 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 3 लाख 94 हजार 307 रूपए लागत की 1453 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 73 लाख 57 हजार 400 रूपए की 7332 लीटर, बीयर 89 हजार 898 रूपए की 413 लीटर, हथकड़ शराब 4617 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है। इसी क्रम में वाॅश एक लाख 79 हजार 356 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 5 चार पहिया वाहन, 21 दुपहिया वाहन सहित 27 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 218 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
डूंगरपुर, जयपुर में अवैध मदिरा पर बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई के तहत शनीवार रात्रि जयपुर एवं डूंगरपुर में बड़ी कार्रवाई के तहत 2 कार सीज करते हुए अवैध अंग्रेजी मदिरा की बडी खेप बरामद कर अभियोग दर्ज किए गए। डूंगरपुर और सागवाड़ा की संयुक्त कार्रवाई के तहत आबकारी टीम द्वारा हाईवे पर एक संदिग्ध क्रेटा कार का पीछा करने पर तस्कर कार को एकांत में छोड़ कर फरार हो गए। क्रेटा कार की जांच करने पर अवैध तरीके से परिवहन की जा रही पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी मदिरा की 47 कार्टन बरामद हुए। बरामद मदिरा में राॅयल चेलेन्ज, आॅल सीजन व्हीस्की के पव्वे एवं बोतलों को सील्ड बरामद कर विशेष अभियोग दर्ज किया गया। जयपुर शहर में सघन नाकाबंदी के तहत आमेर रोड़ पर एक रेनाॅल्ट काइगर कार की डिक्की में 2 कार्टन में ओकस्मिथ गोल्ड अंगे्रजी मदिरा की 24 बोतल एवं एक कार्टन में 100 पाइपर की 12 बोतल फोर सेल इन हरियाणा बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। इसी प्रकार हनुमानगढ़ में 500 लीटर वाॅश सहित 2 भट्टियां नष्ट करते हुए 15 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई।
इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Girwa, Udaipur | Sep 20, 2026