स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे में विशेष स्वच्छता अभियान
लगभग 18500 से अधिक जल टैंकों की सफाई, नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण से सुनिश्चित की जा रही पेयजल की शुद्धता
@followers @top fans News 24 Udaipur Ministry of Railways, Government of India North Western Railway
#RailwayNews #RajasthanNews #PureWater #drinkingwater
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 से सभी जल टैंकों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया, जिसके अंतर्गत अब तक 18,664 जल टैंकों की सफाई की जा चुकी है।
यात्रियों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जल की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच भी की जा रही है। अभियान के दौरान अब तक 5,014 अवशिष्ट क्लोरीनीकरण (Residual Chlorination) परीक्षण किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 670 जैविक (Biological) परीक्षण तथा 327 रासायनिक (Chemical) परीक्षण भी किए गए हैं।
अभियान के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी ओवरहेड एवं भूमिगत जल टैंक उचित रूप से ढके हुए हों, ताकि बाहरी गंदगी एवं दूषित पदार्थों से पेयजल को सुरक्षित रखा जा सके।
इसके साथ ही खुले तथा अन्य जल स्रोतों को भी उपयुक्त लोहे की जाली/नेटिंग से ढकने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे जल स्रोतों में किसी प्रकार का प्रदूषण न हो।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा इस अभियान के माध्यम से जल स्रोतों की स्वच्छता, जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी तथा सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित कर यात्रियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Girwa, Udaipur | Sep 20, 2026