जांजगीर: जांजगीर में सड़क पर अतिक्रमण हटाने का अभियान, दुकानदारों और ठेला संचालकों को दी गई चेतावनी
आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर शहर में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात को लेकर यातायात पुलिस, राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। कचहरी चौक, नेताजी चौक और थाना चौक क्षेत्र में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले और ठेला संचालकों को सड़क पर सामान नहीं फैलाने तथा अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई।