मंझनपुर: लक्ष्मनापुर में पड़ोसी युवक ने महिला पर फावड़े से किया प्रहार, लहूलुहान
कौशाम्बी कोतवाली के कोतवाली के लक्ष्मनापुर गांव की गीता देवी पत्नी मुकेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पड़ोसी उसकी भूमि पर जबरिया पानी की टोटी लगा रहा था। इस पर उसने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो आरोपित युवक ने महिला पर फावड़े से प्रहार कर दिया। इससे महिला खून से लथपथ हो गई। शोर सुनकर परिवार के साथ मोहल्ले के लोग पहुंचे। बीच बचाव करने पर युवक भाग निकला।